उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ का तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया।

ज़ैदपुर बाराबंकी। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ का तीसरे स्थापना दिवस को महिला शिक्षिकाओं ने धूमधाम से मनाया। जिलाध्यक्ष अलका गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के लिए 8 फरवरी का दिन याद हमेशा याद रहने वाला है। इसी दिन 2021 को प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य के निर्देशन में महिला उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ की स्थापना की गई थी। महिलाओं की समस्याओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया गया। तथा समस्त उत्तर प्रदेश की महिलाओं को संगठित किया गया। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ शिक्षिकाओं के हितों के लिए पिछले 3 वर्षों से संघर्षरत रहा है। समय-समय पर महिला शिक्षक संघ ने शिक्षिकाओं की समस्याओं को हल करने के लिए आवाज उठाई है। चुनाव ड्यूटी के समय गर्भवती महिलाओं,दिव्यांग महिलाओं एवं एकल अभिभावकों की समस्याओं की और ध्यान देने के लिए ज्ञापन प्रेषित किया गया।

स्थानांतरण के पश्चात दूसरे जिले से आए शिक्षकों का समय-समय पर वेतन बहाल करने की मांग रखी गई। पुरानी पेंशन बहाली हेतु पदयात्रा निकाली गई। हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के अस्तित्व में आने के बाद जो महिला शिक्षिकाएं अपनी समस्याएं दूसरों के सामने नहीं रख पाती थी उन्होंने भी अपनी समस्याओं को रखना शुरू किया। इस प्रयास की हर तरफ बहुत ही सराहना की गई। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष प्रीति सिंह सेंगर,जिला मीडिया प्रभारी रंजना सहाय,नज्मुस सहर,उपाध्यक्ष रिचा वर्मा,प्रीति वर्मा,रागिनी सीमा सवालनी व ब्लाक कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी महिला शिक्षक संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button