प्लेटलेट्स बढ़ाने में बेहद कारगर हैं ये जूस

डेंगू बुखार में शरीर की प्लेटलेट्स काफी तेजी से गिरने लगती है। इस बीमारी में मरीज को बार-बार चक्कर आता है और तेज दर्द भी होता है। कई बार समय पर इलाज न होने के कारण डेंगू बुखार के कारण मरीज की जान भी जा सकती है।

ऐसे कई घरेलू उपचार हैं, जिनकी मदद से शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाई जा सकती है। आज हम आपको कुछ असरदार जूस के बारे में बताएंगे, जिन्हें डाइट में शामिल कर प्लेटलेट्स की समस्या को दूर कर सकते हैं।

चुंकदर का जूस
चुंकदर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसका जूस आपके प्लेटलेट्स काउंट को तेजी से बढ़ा सकते हैं, साथ ही इम्युनिटी बूस्ट करने में भी मदद कर सकते हैं। अगर आप अपनी डेली डाइट में चुकंदर का जूस पीते हैं, तो प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है।

एलोवेरा का जूस
डेंगू के बुखार में एलोवेरा रामबाण इलाज है। प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए आप रोजाना एलोवेरा का जूस पी सकते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो सेहत संबंधी कई समस्याओं से बचाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button