छेड़ी गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के चौबेछपरा छेड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। जिससे घर में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजनों द्वारा युवक का अंतिम संस्कार गंगा नदी के हुकुमछपरा घाट पर किया गया। जानकारी के अनुसार चौबेछपरा छेड़ी गांव निवासी जीतू प्रजापति (18) पुत्र उमाशंकर प्रजापति ​के घर का बिजली खराब हो गया था। वह बिना पावर हाउस से शर्ड डाउन लिये ट्रांसफार्मर के पास जाकर बिजली ठीक करने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गयी। जानकारी होतेे ही परिवार में कोहराम मच गया। माता—पिता और बहनों का रो—रोकर बुरा हाल है। युवका का अंतिम संस्कार गंगा नदी के हुकुमछपरा घाट पर किया गया।
…………..

Related Articles

Back to top button