युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस टीम…

हरदोई| जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के रेहरियामऊ निवासी सुरेश (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव महगवां-संडीला मार्ग पर बरतली चौराहे के पास बनी उसकी ही दुकान में पड़ा मिला। दुकानें अभी अर्ध निर्मित हैं और इनमें शटर भी नहीं लगा है।

वह खेती और मजदूरी करता था। सुरेश के दो गोली मारी गई हैं। एक गोली पेट में और एक सीने पर लगी है। उसका शव चारपाई से नीचे पड़ा मिला। राहगीरों ने सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सुरेश अपने परिजनों से अलग रहता था।

घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, सीओ संडीला शिल्पा कुमारी और अतरौली के प्रभारी निरीक्षक दिलेश सिंह मौके पर पहुंच गए। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक नमूने जुटाए हैं।

Related Articles

Back to top button