युवक ने चाकू से खुद का रेता गला…

कानपुर। कानपुर में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। चकेरी थानाक्षेत्र स्थित सनिग्वां चौकी क्षेत्र में कांशीराम कॉलोनी में एक परचून दुकानदार ने अपनी पत्नी और बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया।
कांशीराम कॉलोनी का रहने वाला अर्जुन जायसवाल सरकारी कॉलोनी में रहता है। उसमें रहकर वह परचून की दुकान चलाता था। उस पर काफी कर्ज हो चुका है। आर्थिक तंगी के चलते वह काफी परेशान रहता था। कर्ज के कारण ही उसका अक्सर घर में झगड़ा होता था। सोमवार को भी झगड़ा होने के बाद ही उसने पत्नी निशा (35) व बेटी आशनी (5) की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद खुद पर भी कई बार चाकू से कई वार किए। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही लोगों में सनसनी फैल गई। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने लिखा है कि वह आर्थिक तंगी के चलते यह कदम उठा रहा हूॅं।

Related Articles

Back to top button