पति की खोज में निकली महिला का खेत में मिला शव…

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव के उत्तर दिशा में चकिया निवासी बांका सिंह के खेत में एक विवाहिता का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शिनाख्त रीना देवी 42 पत्नी रवि यादव के रूप में उसकी 12 बर्षीय बेटी ने की।

मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के चकिया डेरा निवासी रवि यादव शुक्रवार को लापता हो गया था। जिसे खोजने के लिए उसकी पत्नी रीना देवी निकली थी। जिसका शव शनिवार की सुबह खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की हत्या की आशंका ग्रामीणों द्वारा जताई जा रही है। इस बाबत बैरिया सीओ उस्मान ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि दलपतपुर में एक महिला का शव मिला है। जिसकी शिनाख्त उसकी बेटी द्वारा रीना देवी के रूप में की गई। महिला के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले थे। इसके बावजूद विभिन्न बिंदुओं पर जांच के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button