प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने फरसे से वारकर की थी पति की हत्या

-दोनों अभियुक्तों को पुलिस व सर्विलांस सेल द्वारा किया गया गिरफ्तार
उन्नाव।
थाना मौरावां पुलिस व सर्विलांस सेल टीम को बडी सफ़लता मिली है,जहा बीते दिन हुए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आज हत्या की घटना का खुलासा कर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी युवक को हिरासत में लेकर हत्या का खुलासा किया है। बता दे की थाना मौरावां पुलिस व सर्विलांस सेल द्वारा 1 जून को थाना मौरावां क्षेत्रांतर्गत ग्राम दृगपालगंज में व्यक्ति की गला काटकर हत्या की घटना का अनावरण करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त व अभियुक्ता को एक फरसा आलाकत्ल बरामद कर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

बताया गया कि बिन्दा प्रसाद पुत्र स्व० देवान कश्यप नि० दृगपालगंज मजरा असरेन्दा थाना मौरावां जनपद उन्नाव द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसके पुत्र बेचा लाल की अज्ञात लोगो द्वारा हत्या कर दी गयी है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मुक़दमा अज्ञात पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त मे साक्ष्य/सीडीआर अवलोकन व अन्य साक्ष्यो के आधार पर 3 को प्रकाश मे आये अभियुक्त संजय कुमार (24) पुत्र स्व० रमेश कोरी नि० ग्राम सुदौली थाना बछरावां जनपद रायबरेली को भवरेश्वर मंदिर व रेखा पत्नी बेचा लाल नि० दृगपालगंज मजरा असरेन्दा थाना मौरावां उन्नाव को अभियुक्ता के घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछतांछ के दौरान बताया कि दोनो के मध्य लगभग 3 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अभियुक्त संजय कुमार अभियुक्ता रेखा से चोरी छिपे उसके घर आता जाता था। अभियुक्त व अभियुक्ता एक दूसरे शादी करना चाहते थे, जिस कारण बेचा लाल की हत्या करने की योजना बनायी और 31 मई/01 जून 2024 की रात मे अभियुक्त संजय कुमार उपरोक्त व अभियुक्ता रेखा ने मिलकर धारदार हथियार फरसा से बेचा लाल की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। अभियुक्त संजय कुमार की निशादेही पर हत्या मे प्रयोग किया धारदार फरसा बरामद किया गया है। दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button