दस जनवरी के बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद

लखनऊ। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत 55 जिलों में रविवार और सोमवार को घने कोहरे का अनुमान जताया है। सूर्य देव दो दिन बादलों की ओट से दर्शन देंगे। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकल सकती है। इस दौरान रात का तापमान 12 तो दिन का 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। नौ जनवरी को हल्की बरसात की संभावनाएं हैं।

मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश के मुताबिक, 10 जनवरी से मौसम काफी हद तक साफ रहने का अनुमान है, लेकिन ठंड से राहत मिलने की बजाय तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। नौ जनवरी से मकर संक्रांति तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में बरसात हुई है और आगे भी इसी वजह से बारिश के आसार हैं।

आगरा, इटावा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, अलीगढ़, बागपत, अमरोहा, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर, शामली और महोबा आसपास के जिलों में अत्यधिक घना कोहरा के साथ शीतलहर का भी असर दिखेगा।

यहां घने कोहरे की चेतावनी
लखनऊ, हरदोई, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर, कासगंज, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, अंबेडकरनगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, ललितपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।

Related Articles

Back to top button