बाराबंकी के मतदाता तय करते हैं अयोध्या का सांसद…

बाराबंकी। जिले की रामसनेहीघाट व सिरौलीगौसपुर तहसील के 502 बूथ दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। यहां चार लाख छह हजार 762 मतदाता हर बार अयोध्या का सांसद तय करते हैं। जिले के अंतिम छोर पर स्थित दरियाबाद विधानसभा पड़ोसी अयोध्या लोकसभा का हिस्सा है।

वर्ष 2014 में यहां विधानसभा सीट वार जीत का आंकड़ा 52 हजार 858 रहा, पर 2019 के परिणाम में अंतर थोड़ा सिमट गया। 2019 में 27 हजार 124 मतों से भाजपा जीती। हर बार यहां के मतदाता निर्णायक की भूमिका में रहते हैं।

रामसनेहीघाट का बनीकोडर पहले सिद्धौर विधानसभा और बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हुआ करता था। वहीं, दरियाबाद और पूरेडलई कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। वर्ष 2008 में हुए परिसीमन के बाद यहां की स्थिति बदली। बनीकोडर को दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में शामिल करते हुए अयोध्या लोकसभा में जोड़ दिया गया।

वर्ष 2009 में कांग्रेस के डा. निर्मल खत्री के सिर जीत का सेहरा बंधा था। तब दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को जीत मिली थी। सपा दूसरे नंबर पर रही। वर्ष 2014 में भाजपा के लल्लू सिंह मोदी लहर में संसद पहुंचे। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से एक लाख तीन हजार 348 वोट पाकर लल्लू सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मित्रसेन को इस विधानसभा में 52 हजार 858 मतों से पराजित किया था।

दूसरी बार 2019 में भी यही हाल रहा। यहां तीन लाख 96 हजार 779 वोटों में से भाजपा के लल्लू सिंह को एक लाख 24 हजार पांच मत मिले। अयोध्या सांसद के जीत का अंतर सिमट गया था। 2019 के चुनाव में लल्लू सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी आनंद सेन से 65,477 मतों से जीत दर्ज की थी, जिसमें दरियाबाद विधानसभा से 27 हजार 124 मत उन्हें अधिक मिले थे।

भाजपा के लल्लू सिंह को 1,24,005 मिले थे, जबकि आनंद सेन को 96,881 मत मिले। दरियाबाद विधानसभा हर चुनाव में निर्णायक भूमिका में रही है, इसलिए यहां पर सबकी निगाह रहती है।

बाराबंकी मतगणना, अयोध्या में परिणाम
बाराबंकी से ही मतदान कार्मिक ईवीएम और वीवीपैट लेकर जाएंगे। मतदान के बाद कार्मिकों को ईवीएम लेकर नवीन मंडी आना रहता है। यहां पर अयोध्या लोकसभा की दरियाबाद विधानसभा के बूथों की गणना होती है। यह गणना पूर्ण होने के बाद अयोध्या सांसद का परिणाम घोषित होता है।

चार पंचायत के मतदाता चुनते हैं बाराबंकी का सांसद
दरियाबाद विधानसभा में पूरेडलई, दरियाबाद, बनीकोडर और सिरौलीगौसपुर ब्लाक आंशिक शामिल हैं। यह विधानसभा अयोध्या लोकसभा का हिस्सा है, लेकिन दरियाबाद ब्लाक की चार पंचायतें कोटवाधाम, तासीपुर, अद्रा व अमनियापुर ऐसी हैं, जहां के मतदाता बाराबंकी का सांसद चुनते हैं। इन पंचायतों के लोग भले ही दरियाबाद ब्लाक में हैं, पर इनकी तहसील सिरौलीगौसपुर है और लोकसभा सीट बाराबंकी है। 2008 के परिसीमन में इन चार पंचायतों को विधानसभा रामनगर और लोकसभा बाराबंकी में जोड़ दिया गया।

मतदान केंद्र 291
मतदेय स्थल 502
मतदाता 4,06,762

2019 में दरियाबाद में मिले मत

दल प्रत्याशीमत
भाजपालल्लू सिंह1,24,005
सपा (गठबंधन)आनंद सेन96,881

2014 में दरियाबाद में मिले मत 

दल प्रत्याशीमत
भाजपालल्लू सिंह1,03,248
सपामित्रसेन यादव50,390
बसपाजितेंद्र सिंह बब्लू32,759
कांग्रेसनिर्मल खत्री28,302

वर्ष 2009 के चुनाव पर नजर 

कांग्रेस45,95
भाजपा 20,483
सपा37,578
बसपा28,098

Related Articles

Back to top button