बारिश चलते कच्ची दीवार गिरी गौवंश की ग्रामीणों ने बचाई जान

मितौली(लखीमपुर) | विकासखंड मितौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत खमरिया के गांव हैदर नगर में तोलें पुत्र माखन लाल के यहाँ आज दिन में हो रही तेज बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरी जिसमें एक गाय का बछड़ा दबगया | वहीं छप्पर के नीचे दबने पर परिजनों ने शोर गुल मचाते हुए घर से बाहर निकले।शोरगुल की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से गाय के बछड़े की जान बचाई जासकी | परिजनों की सतर्कता के चलते अपनी जान बचाई | आज दोपहर में तेज बारिश हो रही थी | जहां कच्ची दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे रह रहे लोगो पर बड़ी घटना हो सक्तीथी अब देखना यह है कि राजस्व विभाग की तरफ से ग्रामीणों को क्या मदद मिलेगी | या यूं ही छप्पर के नीचे रहने पर मजबूर होंगे |

Related Articles

Back to top button