विजदशमी पर्व को लेकर लखनऊ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम…

लखनऊ:-  विजदशमी पर्व को लेकर राजधानी लखनऊ में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि विजदशमी की पूर्व संध्या पर लखनऊ पुलिस ने सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने भी शोभायात्रा, प्रतिमा विसर्जन और रावण दहन को लेकर रूट डायवर्जन के लिए अलग से एडवाइजरी जारी की है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि दशहरे के अवसर पर शहर में 76 शोभायात्रा निकाली जाएंगी। वहीं 133 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा। वहीं 59 जगहों पर रावण दहन किया जायेगा। फोर्स फोर्स की ड्यूटी जोनवार लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 10 कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ के साथ ही पुलिस मुख्यालय की ओर से 100 अंडर ट्रेनी पुलिस एसआई को तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि दशहरे पर अवकाश घोषित है। ऐसे में अवकाश होने के चलते जो फोर्स कार्यालय में काम करती हैं। जिनमें करीब 400-500 कर्मी तैनात हैं। उन्हें भी विसर्जन के दौरान लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विसर्जन के लिए लखनऊ में मुख्य 4 घाट हैं। जिसको लेकर पीएसी की फ्लड प्लाटून को अलग-अलग जोन में बांटकर तैनात किया गया है। इसके अलावा स्थानीय गोताखोरों को भी घाटों पर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button