आगामी लोकसभा चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण: राकेशवर्मा

पीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम में बोले पूर्व मंत्री

बाराबंकी। आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। समाज के सभी वर्गों को समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाना है। समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट करके भाजपा के एनडीए गठबंधन को हरायेगी।
उक्त विचार गुरुवार को पीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा जैदपुर के ग्राम बहलोलपुर में
मुख्यअतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किये।पूर्व मंत्री ने कहा कि हर समाजवादी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को मतदान से लेकर वोट गिनवाने तक सतर्कता बरतनी है।भाजपा की पैसे की ताकत जनता के सामने टिक नहीं पाएगी।विधायक गौरव कुमार रावत ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक न्याय के लिए आरक्षण आवश्यक है। भाजपा आरक्षण को साजिशन खत्म करना चाहती है। वह संविधान को भी बदलना चाहती है। 2024 के बाद लोकतंत्र पर खतरा है। भाजपा जनता को धोखा दे रही है। हालात अच्छे नहीं है। किसान, नौजवान, महिलाएं सभी परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार चरम पर है। समस्याओं का अंबार लगा है। इनके समाधान के लिए भाजपा के पास समय नहीं है।कार्यक्रम को प्रदेश सचिव सरताज चौधरी व डॉक्टर विकास यादव ने भी संबोधित किया।नगर पंचायत सतरिख पूर्व अध्यक्ष रामनरेश वर्मा की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष रिजवान संजय के संचालन में हुए उक्त पीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम को मुख्य रूप से समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अखिलेश वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष केशव राम वर्मा, कार्यक्रम के आयोजक राम प्रकट यादव प्रधान, पूर्व प्रधान कैलाश यादव, बाबूलाल यादव, रामखेलावन रावत,सत्य नाम शर्मा प्रधान, गुड्डू यादव प्रधान, अनंत राम, सेवक राम यादव, दयाराम निषाद,सुरेंद्र यादव, अवधेश यादव, डॉ रमेश यादव, सूरजपाल रावत, मोहित यादव, धीरज दत्त वर्मा समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button