स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना हम सबका परम कर्तव्य: नीरज शेखर

बलिया। क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामकृष्ण सिंह की जयंती उनके आवास पर सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई।मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व विशिष्ट अतिथि ग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सौरभ कुमार रहे।
बतौर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी को याद करना हम सब का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सेनानी परिवार की लोगों को अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की जयंती मनाना बहुत आवश्यक है। जिससे आगे आने वाली पीढ़ी भी उनके कार्यों को जान सके और समझ सके।विशिष्ट अतिथि ग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सौरभ कुमार ने कहा कि स्वर्गीय रामकृष्ण सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की लड़ाई में बढ चढ़कर करके हिस्सा लिया।

उन्होंने 1942 में गड़वार थाने पर आक्रमण करके क्रांतिकारियों के साथ आजादी के आंदोलन में भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पांडेय ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि गड़वार क्षेत्र के हजारों लोगों ने 1942 में क्रांति का बिगुल बजाया। स्वतंत्रता की लड़ाई में बढ़चढ़ कर के हिस्सा लिया।जिसमें स्व. रामकृष्ण सिंह थे ।उनके साथ उनके साथी भी बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम विचार पांडेय एवं संचालन अविनाश उपाध्याय ने किया।इस अवसर पर गिरजा शंकर राय,हरिकृष्ण सिंह,कृष्णा सिंह,कर्नल विजय बहादुर सिंह,प्रोफेसर पारसनाथ सिंह,संजीव कुमार सिंह, भोला सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।कार्यक्रम के अंत में स्व.रामकृष्ण के पुत्र अमरनाथ सिंह ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button