खजाना लूटने वाले जाएंगे जेल: मस्त

केन्द्रीय कार्यालय के उदघाटन पर विपक्ष पर हमलावर हुए सांसद

खजाना लूटने वाला का गठबंधन नहीं होगा कामयाब

बलिया। भष्ट्राचार को लेकर विपक्ष पर करारा हमला बोला है। कहा कि देश के खजाना को लूटने के लिए बना गठबंधन कामयाब नहीं होगा। देश के लिए तपस्वी की तरह प्रधानम़ंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी जैसा सेवक काम कर रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि खजाना लूटने के काम करने वालों पर एजेंसिया काम कर रही है। यह कितना हास्यपद हैं कि एक प्रदेश का मुख्यमंत्री भगौड़ा हो जा रहा है। खजाना लूटने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार जेल जाने वाला है। यह बाते सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त बलिया शहर के भृगु आश्रम नारायणी टाकिज पर 72 लोकसभा के केन्द्रीय कार्यालय के उदघाटन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
श्री मस्त ने कहा कि भारत ने पहले भी गठबंधन का कई प्रयोग देखा है। देश को स्थिर सरकार चाहिए। जिससे देश का भविष्य संवर सकें। स्थिर सरकार से ही जनता का कल्याण होगा। सिथर सरकार से ही देश का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का एक ही उद्देश्य है कि मोदी हटाओं। ऐसा कुछ लोगों के कहने से नहीं होगा। जब पूरा देश और देश की जनता मोदी को रखना चाह रही है तो कुछ लोगों के कहने से मोदी कैसे हटेगे। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक राजीव मोहन चौधरी, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, नगर अध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी, रिंकू दूबे, ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मृत्युंजय तिवारी ब्ब्लू, नगर उपाध्यक्ष हरि नारायण गुप्ता, संजय पांडेय, विवेक पाठक, पिन्टू गोंड़, रविन्द्र रौनियार, कालिका चौहान, आशीष गुप्ता, आलोक सिंह, संजय पाठक, रामजी सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button