श्रीनाथ मठ रसड़ा में देखा गया प्राण प्रतिष्ठा का प्रसारण

एक साथ सभी ने खिचड़ी का प्रसाद किया ग्रहण

रसड़ा (बलिया)। सोमवार को श्रीनाथ मठ रसड़ा तथा श्रीनाथ बाबा विकास सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्रीनाथ मठ रसड़ा में हजारों राम भक्तों के साथ सुंदरकांड पाठ व अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण देखा गया। उसके साथ ही इस अवसर पर सामाजिक सद्भावना के प्रतीक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों से अधिक राम भक्तों ने भेदभाव को छोड़ कर एक ही पंक्ति में प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम के आयोजक श्रीनाथ मठ, रसड़ा के महंत श्री कौशलेंद्र गिरी जी महाराज ने बताया कि आज के दिन रसड़ा क्षेत्र के समस्त हिंदू समाज दीपावली मनाएगा। आज का दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। आज हमारी पीढ़ियों का संघर्ष पूर्ण हुआ है। आज के इस शुभ मुहुर्त पर हम सब एक होकर श्री राम के के विरजमान हो रहे है।जिसे हमे गर्व हो रहा है हमारा यह नगर छोटी काशी सबको सद्भाव से देखते हुए पर्व त्योहार पर एक होकर मनाते है। जिसे यह श्रीनाथ व रोशन शाह का नगर का पूरे प्रदेश मे एक अपना स्थान व ख्याति प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button