युवाओं द्वारा निकाला गया मशाल जुलूस

सूरतगंज बाराबंकी। ब्लॉक सूरतगंज के बैशन पुरवा में चल रही भव्य दीप यज्ञ के साथ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का समापन हुआ। गुरुवार को सैकड़ो महिला-पुरुष श्रृद्धालुओं ने लोक कल्याणा के लिए यज्ञाग्नि में आहुतियां अर्पित कीं।
सहस्रवेदीय दीपयज्ञ में पधारे महिला पुरुषों ने कुरीति-उन्मूलन, पर्यावरण, साधना, स्वाध्याय, समयदान, अंशदान जैसे अनेक संकल्प लिए। शांतिकुंज टोली नायक पंडित जवाहरलाल मिश्रा ने लोकहित में समयदान की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज ही ईश्वर का साकार स्वरूप है जिस़े समुन्नत बनाने के लिए समयदान व अंशदान आवश्यक रूप से निकालना चाहिए। बलराज सिंह को प्रज्ञा पीठ बैशन पुरवा का परिव्राजक नियुक्त किया गया। जिनके निर्देशन में कार्यक्रम का अनुयाज प्रत्येक गांव में किया जाएगा। युवाओं द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। इस संबंध में पण्डित श्री मिश्र ने बताया कि आज यह ज्ञान मशाल संपूर्ण विश्व में छाई हुई है। जनमानस की प्रवृत्ति सद्ज्ञान और सत्कर्मों की ओर उन्मुख हो रही हैं। इस प्रेरक आयोजन से जनमानस अत्यधिक प्रभावित हुआ और भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों की अपरिहार्यता बताई। कार्यक्रम को सफल बनाने में बलराज सिंह,राजेश सिंह , सुरेश अवस्थी, अशोक सिंह, जगदीश चतुर्वेदी राजेन्द्र मौर्य, महेश सिंह,नान्ह सिंह प्रधान, अखण्ड प्रताप सिंह, प्रभाकर सिंह, शेष नारायण अवस्थी,सुरेश अवस्थी, दुर्गेश अवस्थी, नैतिक सिंह,सहज राम,रेखा सिंह, कुमुद सिंह ,पिंकी सिंह, निष्ठा सिंह आदि ने विशेष सहयोग दिया।

Related Articles

Back to top button