तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन सम्पन्न हुए संस्कार

बाराबंकी। रामनगर नगर पंचायत परिसर में चल रहे तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ के द्वितीय दिवस पर शांतिकुंज हरिद्वार से आयी टोली ने नव कुंडीय गायत्री यज्ञ, दीक्षा व यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराए। टोली नायक मुख्य वक्ता बहन सुशीला ने यज्ञ की महिमा का बखान करते हुए कहा कि यज्ञ को सफलता और सिद्धि का आधार माना जाता है। यज्ञ का आधार अग्नि है और अग्नि अनमोल है।

यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है। महाराज दशरथ ने भी पुत्र प्राप्त के लिए पुत्रेष्ठ यज्ञ करवाया था। यज्ञ करने से व्यक्ति के पाप धुल जाते हैं और व्यक्ति में एक विशेष ऊर्जा जागृत होती है। इसके अलावा शाम 6 बजे से भव्य महादीप यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ स्थल पर गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट हरिशंकर शुक्ला, कमला कान्त शुक्ला, दिनेश बाजपेई, अवधेश शुक्ला, सुनील दीक्षित, डॉ संजय तिवारी, साकेत शर्मा, योगेंद्र मौर्य, सोनेलाल मिश्रा, भाई लाल, पवन नाग, अशोक कुमार अवस्थी के अतिरिक्त गणेशपुर महिला मंडल से प्रधानचार्या बीना शुक्ला, उर्मिला बाजपेई, लक्ष्मी शुक्ला, सोनी गुप्ता, आरती तिवारी सहित बड़ी संख्या में बहन-भाइयों ने यज्ञ आदि कार्यक्रम में शामिल होकर अपने जीवन को धन्य बनाया।

Related Articles

Back to top button