भारत-इंग्‍लैंड के बीच चौथे टेस्‍ट के तीसरे दिन का खेल जारी, जुरैल-कुलदीप की जोड़ी क्रीज पर डटी…

नई दिल्‍ली। भारत और इंग्‍लैंड के बीच आज रांची के जेएससीए स्‍टेडियम में चौथे टेस्‍ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारतीय टीम ने अपनी पारी 219/7 के स्‍कोर से आगे बढ़ाई है।

याद हो कि इंग्‍लैंड के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। इंग्‍लैंड की पहली पारी 104.5 ओवर में 353 रन पर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में दिन का खेल समाप्‍त होने तक भारत ने 73 ओवर में सात विकेट खोकर 219 रन बनाए थे।

भारतीय टीम मौजूदा टेस्‍ट सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम की कोशिश रांची टेस्‍ट जीतकर सीरीज 3-1 से अपने नाम करने की होगी। वहीं, बेन स्‍टोक्‍स की कोशिश सीरीज 2-2 से बराबर करने की है।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11 – जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, टॉम हार्टली, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन और शोएब बशीर।

भारत की प्‍लेइंग 11 – रोहित शर्मा, यशस्‍वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रूव जुरैल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाशदीप और मोहम्‍मद सिराज।

जुरैल-कुलदीप की जोड़ी क्रीज पर डटी
ध्रूव जुरैल और कुलदीप यादव क्रीज पर जमे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच खबर लिखे जाने तक 63 रन की साझेदारी हो चुकी है। जुरैल-कुलदीप डटकर इंग्लिश गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं। मेहमान टीम की कोई रणनीति इन दोनों के सामने सफल होती हुई नजर नहीं आ रही है।

82 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 240/7। ध्रूव जुरैल 39* और कुलदीप यादव 25* रन बनाकर खेल रहे हैं।

इंग्‍लैंड की पहली पारी
याद हो कि इंग्‍लैंड की पहली पारी 353 रन पर ऑलआउट हुई थी। भारत अभी इंग्‍लैंड के स्‍कोर से 127 रन पीछे है जबकि उसके 3 विकेट शेष हैं। ध्रूव जुरैल से भारत को एक शतक की आस है।

जुरैल पर बड़ी जिम्‍मेदारी
भारत और इंग्‍लैंड के बीच रांची टेस्‍ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारतीय टीम को अपने विकेटकीपर बल्‍लेबाज ध्रूव जुरैल से एक बड़ी पारी की उम्‍मीद है। कुलदीप यादव जुरैल का बखूबी साथ निभा रहे हैं। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हो चुकी है।

77 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 226/7। ध्रूव जुरैल 33* और कुलदीप यादव 19* रन बनाकर खेल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button