बुलेट राजा का आतंक, घर के बाहर ताबड़तोड़ की फायरिंग

-सूचना पर पहुंची पुलिस जांच मे जुटी, पड़े मिले कारतूस
शुक्लागंज, उन्नाव।
कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के अंतर्गत बीती देर रात बुलेट राजा बने अराजक तत्वों द्वारा आतंक फैलाते हुए एक घर मे 2 राउंड फायरिंग की गई। जिससे पूरे क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। पीड़ित मकान मालिक ने मामले की शिकायत कोतवाली गंगाघाट मे की। जानकारी पर पहुंची पुलिस जाँच पड़ताल मे जुटी रहीं जहाँ पीड़ित के घर मे गेट और खिड़की पर गोलियों चलने से हुए सुराख़ और मौके पर पड़े कारतूस मिले।

कोतवाली गंगाघाट के अंतर्गत ब्रह्म नगर मोहल्ले के रहने वाले पुनन्दू पाण्डेय ने कोतवाली मे तहरीर देते हुए बताया कि बीती देर रात को कुछ अराजक तत्व बुलेट से आये और घर ताबड़तोड़ 2 राउंड फायरिंग की। गोलियों और बुलेट की आवाज़ सुनी तो लगा की कोई पटाखा छुड़ा रहा है। सुबह जब नीचे रहने वाले किराएदार ने बताया कि घर के गेट पर एक सुराग है तब मामले की जानकारी हो सकी। घर से नीचे उतर कर देखा तो घर के मुख्य द्वार पर छेद था व दीवार पर भी छेद था और घर के मुख्य द्वार के गेट पर भी छेद था। उसने गोली चलने के बाद बुलेट स्टार्ट होने की आवाज सुनी उसे आशंका है शायद फायरिंग करने वाले युवक बुलेट सवार थे। पीड़ित ने 112 पर सूचना देकर पुलिस को जानकारी दी कि उनके घर पर कुछ अराजक तत्व के द्वारा गोली चलाई गई। मौके पहुंचे गंगाघाट कोतवाली प्रभारी ने जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया है घटना को लेकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए। जाँच के दौरान पुलिस को 2 कारतूस भी पड़े हुए मिले। गोली की सूचना से पीड़ित परिवार के साथ क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। वहीं चर्चा रही कि देर शाम को घटना से कुछ देर पहले अंबिकापुरम मे दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ था। जिसमे एक गुट का युवक ब्रह्म नगर पीड़ित पुनंदू पाण्डेय के घर कुछ समय पहले किराये पर रहता था जिसको लेकर उसके घर मे गोली चलाने कि चर्चा रही।

Related Articles

Back to top button