शास्त्री नगर में चार मंजिला मकान में लगी भयानक आग, नौ लोगों को किया गया रेस्क्यू…

पूर्वी दिल्ली। गीता कॉलोनी के शास्त्री नगर में वीरवार तड़के चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कई लोग फंस गए। घर में धुंआ भरने से बेहोश होकर गिर गए।

सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। आग लगने से पार्किंग में खड़े चार वाहन जल गए। पुलिस ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।

नौ लोगों को किया गया रेस्क्यू
पुलिस ने नौ लोगों को रेस्क्यू किया। इसमें चार महिलाएं, दो बच्चे और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी को डाक्टर हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि सुबह 5:22 बजे शास्त्री नगर की गली नम्बर 22 में आग लगने की सूचना मिली थी। गली संकरी थी, ऐसे में दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में काफी मशक्कत हुई।

यह 111 गज के मकान में फ्लैट बने हैं। हादसे के वक्त लोग सो रहे थे। कुछ लोगों ने छत पर भाग कर जान बचाई, जो लोग फंस गए थे उन्हें रेस्क्यू किया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button