सकारात्मक रहा सहायक कोषाधिकारी का कार्यकाल -अमित सिंह

सूरतगंज बाराबंकी। जिले के कोषाधिकारी कार्यालय में बतौर सहायक कोषाधिकारी पद पर कार्यरत रहे प्रमोद सिंह शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। सहायक कोषाधिकारी प्रमोद सिंह के साथ उनकी धर्मपत्नी उषा सिंह को वरिष्ठ जिला कोषाधिकारी अमित सिंह व अन्य मौजूद लोगों ने माला बनाकर पुष्प गुच्छ भेंट किए। ज्ञात हो कि सहायक कोषाधिकारी श्री सिंह ने बाराबंकी सहित इस विभाग में 36 वर्षों तक सेवा दी। आयोजित विदाई समारोह में बोलते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी अमित सिंह ने कहा कि सहायक कोषाधिकारी प्रमोद सिंह का कार्यकाल बहुत ही सकारात्मक और निर्विवाद रहा। इन्होंने जिला कोषाधिकारी संगठन में जिला मंत्री और एक दशक से जिलाध्यक्ष के पद पर रहकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का समय-समय पर मजबूती के साथ सहयोग किया जो सदा याद किया जाएगा। विदाई समारोह में बोलते हुए सेवानिवृत्ति हुए प्रमोद सिंह ने कहा अपने कार्यकाल के दौरान पूरे मन से सेवा दी साथ ही विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मिली शक्तियों के अनुसार सहयोग भी दिया यदि उसके बाद भी किसी को हमारे द्वारा जाने अनजाने कष्ट हुआ हो तो क्षमा करना। समारोह में सहायक कोषाधिकारी अजय प्रकाश, उत्तर प्रदेश कोषागार संघ प्रदेश महामंत्री हेमन्त कुमार श्रीवास्तव,शिव कुमार वर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, सन्तोष कुमार सागर,सुनील कुमार सिंह, अरुधांति वर्मा,सुरभि गुप्ता,विनय वर्मा, सुशील कुमार, प्रसांत सिंह, कपिल वर्मा, प्रवीण त्रिपाठी, प्रसंसराज,आशा मिश्रा प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट,पुलिस, स्वास्थ्य,कारागार और सिंचाई आदि विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान कोषागार के पूर्व सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों में नन्द किशोर, विनोद सिंह,कमलेश कुमार संतोष शुक्ला,सुरेंद्र वर्मा, नील कमल श्रीवास्तव, सुधीर कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button