अयोध्या पहुंचे सुपरस्टार राम चरण और चिरंजीवी, हुआ भव्य स्वागत…

नई दिल्ली। अब से कुछ ही देर में अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। इस खूबसूरत और एतिहासिक पल को पूरा देश लाइव देखेगा। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए कई नामी हस्तियां अयोध्या पहुंच चुकी हैं। साउथ स्टार्स राम चरण और चिरंजीवी ने भी अयोध्या के लिए उड़ान भरी है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। भीड़ ने इन सितारों का जोरदार अंदाज में स्वागत किया।

अयोध्या में राम चरण का जोरदार स्वागत
22 जनवरी के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार था। सुबह 11 से 12 बजे के बीच चारों वेदों के मंत्र गूंजेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद के करकमलों से 84 सेकंड में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस खास मौके के लिए कई सितारों को न्योता भेजा गया। एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ में भगवान राम की छवि में नजर आने वाले एक्टर राम चरण भी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। अयोध्या में भीड़ ने उनका खास अंदाज में स्वागत किया। इसके साथ ही उन्हें भगवान राम के साथ बनी उनकी तस्वीर भी तोहफे में दी गई।

फैंस ने तोहफे में दी ये चीज
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस कदर राम चरण पर उनके फैंस प्यार लुटा रहे हैं। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इतना ही नहीं, बल्कि फैंस ने उन्हें भगवान राम की तस्वीर भी भेंट की, जिसके नीचे उनकी भी फोटो बनी है। राम चरण ने श्रीराम की तस्वीर हाथ में लेते ही सबसे पहले माथा टेका। फिर साथ बैठे चिरंजीवी को उसे रखने के लिए दे दी। इसके साथ ही उन्हें गुलाब का फूल भी दिया गया। श्रीराम की फोटो के साथ ही फैंस की ओर से उन्हें हनुमान की मूर्ति तोहफे में दी गई।

भगवान हनुमान ने मुझे खुद बुलाया
अयोध्या पहुंचे चिरंजीवी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘ये बहुत अच्छा और शानदार है। मुझे लगता है भगवान हनुमानने मुझे खुद बुलाया है।’

फैंस बोले ‘जय श्री राम’
राम चरण का यह वीडियो काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो पर फैंस ने ‘जय श्री राम’ कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा ‘राम चरण असली जेंटलमेन हैं।’ वहीं, एक ने कमेंट किया ‘भगवान राम की नगरी में आपका स्वागत है।’

Related Articles

Back to top button