सूर्य नमस्कार करने से हो सकते हैं कई फायदे

हमारी लाइफस्टाइल इतनी बदल चुकी है कि हम खुद के लिए एक घंटा भी नहीं निकाल सकते। इस वजह से कितनी ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिन भर डेस्क पर बैठे रहने से कई शारीरिक और मानसिक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन इसमें योग आपकी सहायता कर सकता है।

योग सालों से शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए जाना जाता आया है। इसके फायदों के कारण यह दुनिया भर में प्रचलित हो रहा है। सूर्य नमस्कार एक ऐसा योग है, जो आपको हेल्दी रहने में काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको रोज बस 10 मिनट का समय निकालना है। हालांकि इसे सुबह सूर्योदय के समय करने की कोशिश करें और हमेशा खाली पेट करें। आइए जानते हैं क्या होते हैं रोज सूर्य नमस्कार करने के फायदे।

बॉडी पोस्चर
सूर्य नमस्कार करने से आपकी पूरी बॉडी का पोस्चर बेहतर होता है। इससे आपकी मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है। इससे स्पाइन पेन, गर्दन दर्द और पीठ दर्द से भी राहत मिलता है। रोज सूर्य नमस्कार करने से स्पाइन की एलाइनमेंट भी बेहतर होती है, जिससे बॉडी का पोस्चर ठीक रहता है। साथ ही फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है और मसल्स मजबूत और बेहतर शेप में दिखते हैं।

मानसिक शांति
इस भाग-दौर की जिंदगी में, एक चीज जो हम सभी को चाहिए होती है, वह है मानसिक तनाव से राहत। रोज सूर्य नमस्कार करने से आपका माइंड रिलैक्स करता है और आपका तनाव भी कम होता है। इसके साथ ही इससे इन्सोमनिया की समस्या से भी राहत मिलती है। इससे आपका फोकस भी बेहतर होता है और प्रोडक्टीविटी बढ़ती है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
रोज सूर्य नमस्कार करना आपके दिल की सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है। सूर्य नमस्कार करने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। इससे आपके हार्ट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ब्लड पंप बेहतर तरीके से हो पाता है।

वजन कम करने में मददगार
सूर्य नमस्कार करने से शरीर का एक्सट्रा फैट बर्न होता है और हेल्दी वजन मेंटेन करने में मदद मिलती है। इसे करने से पाचन क्रिया भी बेहतर होती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिस वजह से कैलोरी जल्दी बर्न होती है। रोज सूर्य नमस्कार करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। इन सभी वजहों से हेल्दी वजन मेंटेन करने में मदद मिलती है।

लंग्स के लिए फायदेमंद
सूर्य नमस्कार करते समय अपनी सांसों पर खास ध्यान देना होता है। हर पोजिशन के दौरान लंबी सांस लेनी होती है और धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इससे आपके लंग्स मजबूद होते हैं और आपके फेफड़ों की क्षमता भी बढ़ती है।

Related Articles

Back to top button