निवर्तमान जिलाक्ष्यक्ष डीपी यादव ने किया सुसाइड

मुरादाबाद। मुरादाबाद में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने आत्महत्या कर ली।लोकसभा चुनाव के दौरान सपा नेतृत्व ने इन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटाया था। इनके साले जयवीर सिंह यादव को अध्यक्ष बनाया गया था।

डीपी यादव ने शहर के बुद्धिविहार स्थित अपने घर पर ही आत्महत्या की है। पुलिस मौके पर पहुंची है। अभी कारण स्पष्ट नहीं है। मुरादाबाद के बुद्धि विहार स्थित निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष के आवास पर मृत्यु के बाद डीपी यादव के स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button