मां पार्वती शिव विवाह की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता

सूरतगंज बाराबंकी। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के रंजीतपुर में स्थित निरंकारी आश्रम पर चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ के पांचवे दिन प्रयागराज की पावन धरती से पधारे वैदिक विद्वानों द्वारा पूरे विधि-विधान से देवी-देवताओं का पूजन अर्चन और रुद्राष्टाध्याई पाठ के साथ हवन पूजन का कार्य संपन्न कराया गया।
वहीं पूज्य स्वामी श्री प्रमोदानंद महाराज ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाया जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कथा में स्वामी ने बताया कि माता पार्वती ने भगवान भोलेनाथ से साकार और निरंकार ब्रह्म के विषय में सात प्रश्न पूछे उन्ही सात प्रश्नों के आधार पर संपूर्ण रामायण लिखी गई। कथा के दौरान मुख्य यजमान ग्राम प्रधान रंजीतपुर करुणा शंकर शुक्ला सहित क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button