![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2023/11/36d792c7-cd5f-45e6-9068-2ea8dfee61bd-780x470.jpeg)
अधिकारी द्वय ने जनपदवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
बलिया। दीपावली के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक एस आनंद शनिवार को शहीद चौक पहुंचे और भ्रमण किया। तत्पश्चात मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा की खरीदारी की। इसके साथ ही अधिकारी द्वय ने जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामना देते हुए शांतिपूर्वक दीपावली त्यौहार मनाने की अपील की।
![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2023/11/1faaa00f-913c-43e9-a0bc-f56e89bc6136-1024x480.jpeg)
अधिकारी द्वय ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। अगर कोई अफवाह फैलाता है तो इसकी सूचना तत्काल मुकामी पुलिस को दें, ताकि तत्काल उस पर अंकुश लगाया जा सके। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदंडता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि आप अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर अराजक तत्वों पर नजर बनाए रखेंगे। जिससे किसी प्रकार का माहौल खराब न हो सके।