राजद विधायक फतेहबहादुर सिंह ने मंदिर को लेकर दिया विवादित बयान, केवल साक्षात देवी देवताओं को मानने की बात, बाकि सब पाखंड…

पटना। बिहार में राजद की तरफ से लगातार विवादित बयान सामने आ रहे हैं। पहले शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर मंदिर पर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहे। अब राजद विधायक फतेहबहादुर सिंह ने भी मंदिर को लेकर विवादित बयान दे दिया है। राम मंदिर को लेकर सवाल पूछे जाने पर राजद विधायक फतेहबहादुर सिंह ने कहा कि हम देश की जनता को शिक्षा और प्रकाश की तरफ ले जाना चाहेंगे।

केवल साक्षात देवी देवताओं में विश्वास
उन्होंने कहा कि वह सिर्फ शिक्षा के मंदिर में जाते हैं और शिक्षा की देवी का पूजा करते हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से यह कहा कि वह पाखंडवाद और अंधविश्वास को नहीं मानते हैं। वह केवल साक्षात देवी देवताओं को मानते हैं। इसके अलावा, उन्होंने पत्रकारों को अज्ञानी तक बताया दिया। उन्होंने कहा कि पूजा का अर्थ यह होता है कि पूरा जानो तक मानो। वह पूरा जानकर यह बोल रहे हैं।

पत्रकारों के और सवालों पर विधायक ने खो दिया आपा
राजद विधायक ने कहा कि इस विषय को लेकर आप शंकराचार्य को भी बुला, लीजिए वह चर्चा में आ जाएं। वहीं, पत्रकारों के और सवालों पर राजद विधायक ने अपना आपा खो दिया और भड़काऊ अंदाज में चुप रहने की कह दी।

हाल ही में बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि मंदिर का रास्ता मानसिक गुलामी का रास्ता है। स्कूल का रास्ता प्रकाश का रास्ता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अब एकलव्य का बेटा अंगूठा दान नहीं देगा जवाब देगा।

Related Articles

Back to top button