रिटायर्ड पुलिस कर्मी के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

निष्पक्ष प्रतिदिन/मलिहाबाद,लखनऊ।

शनिवार रात रहीमाबाद थाना क्षेत्र में रिटायर पुलिसकर्मी के बेटे ने पंखे में रस्सी डालकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लेकिन फांसी लगाने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुत्तीलाल रावत के 22 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार ने अज्ञात कारण के चलते शनिवार रात करीब आठ बजे घर में कमरा बंद कर पंखे में रस्सी डालकर फांसी लगा ली जिससे विवेक कुमार की मौत हो गई। विवेक कुमार कैटरिंग का काम करता था। वह तीन भाई थे जिसमें विवेक कुमार सबसे छोटा था। वही सबसे बड़े भाई अशोक कुमार अवधेश कुमार है। पुलिस के मुताबिक फांसी की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। काफी प्रयास किया कि मौत का कारण स्पष्ट हो जाए लेकिन नहीं हो पाया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया। रविवार को बिना कोई आरोप लगाते हुए परिजनों ने मृतक विवेक कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। विवेक कुमार की मौत से उसके घर वाले काफी दुखी है। मां विमला देवी, बहन पारुल सहित पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button