समाजवादी पार्टी 15-16 सीटें कांग्रेस को देने के लिए तैयार…

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंस गया है। अखिलेश की पार्टी ने कांग्रेस को 17 लोकसभा सीटों का फाइनल ऑफर भी दे दिया था।

कांग्रेस और सपा नेताओं के बीच सोमवार देर रात तक बातचीत हुई लेकिन सीटों पर सहमति नहीं बन पाई। अटकलें लगाई जा रही थी कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सपा नेता अखिलेश यादव भी शामिल होंगे, लेकिन सीट शेयरिंग पर बात न बनने की वजह से अब तक अखिलेश ने यात्रा में शिरकत करने से परहेज कर लिया है।

सपा के साथ बातचीत को लेकर क्या बोले जयराम रमेश

यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मची रार को लेकर जयराम रमेश ने कहा, “बातचीत को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक सकारात्मक माहौल है। समाजवादी पार्टी चाहती है आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन एक साथ लड़े। हम भी चाहते हैं कि विपक्षी गठबंधन और मजबूत हो। थोड़ा समय लग रहा है। अखिलेश यादव का बयान बहुत सकारात्मक था।”

उन्होंने आगे कहा, “यहां वहां सीटों को लेकर बातचीत चल रही है। देखिए, सीट शेयरिंग में लेन-देन का सवाल है। वो कुछ चाहते हैं हम कुछ चाहते हैं।”

 कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने अखिलेश यादव के बयान पर कहा, “बातचीत को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एक सकारात्मक माहौल है। समाजवादी पार्टी चाहती है INDIA गठबंधन एक साथ लड़े। हम भी चाहते हैं कि INDIA गठबंधन और मजबूत हो… थोड़ा समय लग रहा है। अखिलेश यादव का बयान बहुत… 

यह यात्रा कांग्रेस पार्टी की यात्रा है: प्रियंका चतुर्वेदी

वहीं, इस मामले पर शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “सीट शेयरिंग की बात है तो सभी पक्ष अपना निर्णय ले रहे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन की नहीं, कांग्रेस पार्टी की है। उसमें जुड़ने या न जुड़ने से आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन कमजोर नहीं होता। हम(विपक्षी दल) मजबूती से साथ खड़े हैं।”

बता दें कि समाजवादी पार्टी 15-16 सीटें कांग्रेस को देने के लिए तैयार है। वहीं, कांग्रेस 21-22 सीटों की मांग कर रही है।

Related Articles

Back to top button