महिला प्रधान से छेड़खानी करने वाला सचिव गिरफ्तार

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया। सोमवार को एक गांव के महिला प्रधान संग छेड़खानी के मामले में आरोपी सचिव संजय कुमार को उभाव पुलिस ने सियर ब्लाक परिसर से गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। सचिव के गिरफ्तार होने के बाद ब्लॉक परिसर में हड़कंप मच गया।
बता दे कि जनवरी 2023 में गांव के सचिव ने प्रधान के घर में घुसकर न सिर्फ छेड़खानी किया, बल्कि विरोध करने पर मारपीट भी की। इस मामले में न्यायालय के निर्देश पर 156/3 के तहत उभाव पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी सचिव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस बाबत उभाव थानाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव ने बताया कि सचिव संजय कुमार गांव की महिला प्रधान के साथ छेड़खानी मामले में आरोपी थे। जिन्हें न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button