संघ ने निकाली भव्य अक्षत कलश यात्रा,उमड़ा जनसैलाब

सूरतगंज बाराबंकी। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ द्वारा पूजित अक्षत कलश भव्य यात्रा गुरुवार सुबह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय ठाकुरद्वारा ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के बाबा से निकाली गई। यात्रा की अगुवाई मनीष निगम,अमित गुप्ता,पप्पू हयारण, रजत हयारण ने की यह यात्रा ठाकुर द्वारा से निकलकर सूरतगंज के जगजीवनपुर सहित समूचे कस्बे में होते हुए श्री हनुमान मंदिर बेल चौराहा सूरतगंज पहुंची जहां यह जगह इस यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया। यात्रा में जिला कार्यवाह सुधीर, सुदीप जी जिला प्रचारक सुदीप, सह जिला कार्यवाह नन्हे,पूर्व विधायक रामनगर शरद अवस्थी, मनीष परिहार ,प्रदुम जिला शारीरिक प्रमुख,आशीष सह जिला शारीरिक प्रमुख,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण,रामानंद वर्मा पूर्व प्रधान बरैया,चक्रेश सह खण्ड संघचालक,चक्रपाणि दत्ता खंड प्रचारक सूरतगंज ,रजनीश खण्ड कार्यवाह, अभिषेक धीरज जिला कृषक प्रमुख,सह खण्ड कार्यवाह, गौरव सह खण्ड कार्यवाह ,शुभम खण्ड व्यवस्था प्रमुख, सुरेन्द्र गोस्वामी खण्ड पर्यावरण प्रमुख, कार्यकारिणी सूरतगंज से – अनिल कुमार, अजय, घनश्याम ,प्रशांत, विष्णु, गोलू, शिव विजय,रमन, शिवम, जितेंद्र, अमित, संदीप, राहुल, दीपांशु, नेम कुमार, विकास,जयदेवी,सीता,अनीता, शावित्री,राधिका,सुधा, आरती,रिंकी सहित हजारों की संख्या में श्री राम भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button