पिछले पांच वर्षों से लूट और भ्रष्टाचार का शासनः अनुराग ठाकुर

जयपुर । केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बुधवार को जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में ठाकुर ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में पिछले पांच वर्षों से लूट और भ्रष्टाचार का शासन है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलो इंडिया केंद्र, राजस्थान का शुभारंभ करने और युवा प्रतिनिधि सम्मेलन में हिस्सा लेने जयपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि यहां के युवाओं ने बेरोजगारी, पेपरलीक जैसी घटनाओं को झेला है। अब प्रदेश के युवाओं ने इस सरकार से निजात पाने का मन बना लिया है। युवाओं का ये प्रण ही राजस्थान को भ्रष्टाचार के शासन से मुक्ति दिलाएगा।

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग के प्रयास से पहले इसरो टीम को शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम सभी उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब चंद्रयान-3 मिशन सफल हो। ठाकुर ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाई है। हम सभी उस क्षण का इंतजार कर रहे हैं जब चंद्रयान-3 मिशन सफल होगा।

Related Articles

Back to top button