चोरी की घटना का हुआ खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

बाराबंकी। सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार को थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण कर आरोपित शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास पुलिस ने एक सोने की झुमकी की जोड़ी, एक सोने का मंगलसूत्र लॉकेट, एक सोने की नाक की कील, दो जोड़ी चांदी के पायल, 3 हजार नगद, एक एंड्राइड मोबाइल फोन व एक तमंचा सहित दो जिंदा कारतूस बरामद की है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर समस्त जनपद में शास्त्री अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में शनिवार को सर्विलांस व थाना हैदरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी की एक घटना का खुलासा कर आरोपित चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी राजकुमार रावत पुत्र जगन पासी निवासी बगिया मजरे अमरवल किरसिया थाना सुबेहा और राम सिंह पुत्र स्वर्गीय रामफेर निवासी सुजारा मजरे बहूता का थाना हैदरगढ़ का रहने वाला है। जिसे पुलिस ने हैदरगढ़ के त्रिपुला नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह संगठित होकर चोरी करने का गिरोह चलाते है। 21 नवंबर की रात्रि थाना हैदरगढ़ के ग्राम महिमापुर मजरे बहुता में विपिन सिंह के घर नगदी व आभूषण को चोरी करना स्वीकार किया है। ज्ञात हो कि गिरफ्तार शातिर चोरों में राजकुमार पर 10 आपराधिक मामले दर्ज है। तो वहीं उसके साथी राम सिंह पर तीन आपराधिक मामले दर्ज है।

Related Articles

Back to top button