एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे जल्द, 20 मार्च तक हुई थी परीक्षाएं

नई दिल्ली। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक होने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान हाई स्कूल (कक्षा 10) और हायर सेकेंड्री (कक्षा 12) के पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए इस साल 5/6 फरवरी से 20 मार्च 2024 तक आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज यानी बुधवार, 24 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। MPBSE ने मंगलवार, 23 अप्रैल को एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी करते हुए 10वीं और 12वीं के परिणाम आज शाम 4 बजे जारी किए जाने की जानकारी दी थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होंगे नतीजे
एमपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं के नतीजे MPBSE के अध्यक्ष द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा।

10 अप्रैल तक किया गया था मूल्यांकन
एमपी बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 20 अप्रैल तक किया गया था। उसके बाद 10 अप्रैल 2024 तक सभी छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन संपन्न होने के बाद आज 10th एवं 12th दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

20 मार्च तक हुई थी परीक्षाएं
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 20 मार्च 2024 तक किया था।

एक बार में ऐसे देखें परिणाम
MPBSE द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम ऑनलाइन देखते समय अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करने से पहले इसकी फिर से जांच कर लें। कई बार जल्दबाजी में गलत रोल नंबर दर्ज हो जाता है और परिणाम नहीं दिखता है।

फेल होने पर ये हैं विकल्प
यदि कोई स्टूडेंट 10वीं या 12वीं में फेल हो जाता है तो वह सबसे पहले अपनी कॉपियों की स्क्रूटिनी करा सकता है। इसके बाद स्टूडेंट्स विशेष परीक्षा में, अधिकतम 2 विषयों में फेल होने पर, सम्मिलित हो सकते हैं।

कम मार्क्स आएं तो करा सकेंगे स्क्रूटिनी
यदि किसी छात्र या छात्रा के मार्क्स उसकी उम्मीद से कम आते हैं तो वह अपनी कॉपियों की स्क्रूटिनी करा सकेंगे। इसके लिए MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जल्द ही जारी किया जाएगा।

औपचारिक ऐलान के बाद Link होगा एक्टिव
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट्स पर एक्टिव किया जाएगा। इन लिंक के माध्यम से परीक्षार्थी अपना परिणाम औपचारिक ऐलान हो जान के बाद देख सकेंगे।

Related Articles

Back to top button