कल घोषित होंगे इस परीक्षा के नतीजे…

नई दिल्ली। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की ओर से नतीजों का एलान 10 दिसंबर, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट https://consortiumofnlus.ac.in/clat-2024 पर जारी किया जाएगा। वहीं, परीक्षा के लिए फाइनल आंसर-की आज, 09 दिसंबर, 2023 को रिलीज कर दी गई है। यूजी और पीजी प्रोगाम में दाखिले के लिए क्लैट एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स पोर्टल पर जाकर जरूरी डिटेल्स एंटर करके नतीजों की जांच कर सकते हैं।

इस डेट तक जमा करें फीस
जारी सूचना के अनुसार, यूजी और पीजी प्रोगाम में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 12 दिसंबर, 2023 से शुरू हो जाएगा। वहीं, काउंसलिंग के लिए फीस का भुगतान 22 दिसंबर, 2023 तक किया जा सकेगा।

कॉमन लॉ एडमिशन रिजल्ट चेक करने का तरीका
कॉमन लॉ एडमिशन रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर क्लैट 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन जानकारी जमा करें। इसके बाद, क्लैट 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब इसे देखें और डाउनलोड करें। इसके बाद उसको प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

क्लैट आंसर-की हाल ही में हुई रिलीज
क्लैट प्रोविजनल आंसर-की हाल ही में जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए उत्तरकुंजी आधिकारिक वेबसाइट https:// consortiumofnlus.ac.in/clat-2024 पर जारी की गई है। प्रोविजनल आंसर-की के बाद उम्मीदवारों को 07 दिसंबर, 2023 तक आपत्ति उठाने का मौका दिया गया था। वहीं, अब फाइनल आंसर-की आज, 09 दिसंबर, 2023 को जारी किया जाएगा। इसके बाद, नतीजों का एलान 10 दिसंबर, 2023 को जारी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button