गांव चलों अभियान को लेकर भाजपाइयों ने की आवश्यक बैठक।

तिलोई अमेठी ‌ । भारतीय जनता पार्टी अमेठी लोकसभा क्षेत्र चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा का गांव चलो अभियान,भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव गांव जाकर सरकार की योजनाओं से लोगो को जागरूक करने के आठ साथ लाभार्थियों से संवाद स्थापित करें। मंडल राजा फत्तेपुर में में गांव चलो अभियान कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी मुख्य अतिथि राम कृष्ण भारतीय विधानसभा विस्तारक हर्ष तिवारी , मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र बहादुर सिंह किसान युवा मोर्चा अध्यक्ष अश्वनी कुमार उर्फ रिंकू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी चार फरवरी से भाजपा द्वारा चलाये जाने वाले गांव चलो अभियान में गांव के संयोजक व प्रभारियों की टीम गांव गांव जाकर मतदाता सूची का निरीक्षण,सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों व पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित कर लोगों को सरकार के प्रति जागरूक करेंगे इस मौके पर राजेश कुमार त्रिवेदी तथा पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष तिलोई श्याम मूर्ति यादव सहित भाजपा के तमाम कार्यकता महिला पुरुष सहित मंडल कमेटी,शक्ति केंद्र संयोजकगण/शक्ति केंद्र प्रभारीगण व बूथ अध्यक्ष सभी लोग उपस्थित रहे हैं।

Related Articles

Back to top button