दोहरीकरण कृत रेलखंड का रेल संरक्षा आयुक्त ने दूसरे दिन किया निरीक्षण

बलिया। मंगलवार को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर सर्किल प्रणजीव सक्सेना ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, निर्माण एससी श्रीवास्तव एवं अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा) रोशन लाल यादव ने नई दोहरीकृत रेल खंड का निरीक्षण किया।
रेल संरक्षा आयुक्त ने अपने निरीक्षण का आरंभ रतनपुरा रेलवे स्टेशन से किया।

उन्होंने विद्युतीकृत दोहरी रेल लाइन के मानक के अनुरूप संरक्षा अभिलेखों, यार्ड प्लान, स्टेशन वर्किंग रूल, प्लेटफार्म क्लियरेंस, पॉइंट क्रासिंग, सिगनलिंग, फाउलिंग मार्क, पैनल इन्टरलॉकिंग, बैटरी रूम, रिले रूम सहित रतनपुरा स्टेशन पर इन्दारा इंड साइड स्विच एक्स्टेंशन जॉइंट सं-03 एवं लॉन्ग वेल्डेड रेल आदि का गहन निरीक्षण किया।

तदुपरान्त रतनपुरा की लाइन नम्बर 03 से मोटर ट्राली द्वारा रतनपुरा-इन्दारा रेल खण्ड पर नवनिर्मित दूसरी लाइन का निरीक्षण करते हुए स्लीपरों का अंतराल एवं लोड प्रबन्धन का मापन करते हुए कम्पोसिट गर्डर एवं फाउलिंग मार्क की जाँच की। इसके बाद वे किमी सं-37/20-22 पर स्थित ओवर हेड इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन एवं स्टैंडर्ड एस के वी वेल्डिंग की जाँच की। इस अवसर पर प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (रेल विकास निगम लिमिटेड) कमल नयन ,मुख्य विद्युत डिज़ाइन इंजीनियर सुरेश कुमार ,मुख्य सिगनल इंजीनियर आर के सिंह , उप मुख्य संरक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय,महाप्रबंधक/विद्युत रेल विकास निगम लिमिटेड एस.पी.एस. यादव, मुख्य परियोजना प्रबन्धक (रेल विकास निगम लिमिटेड) विकास चंद्रा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय राकेश रंजन, मंडल इंजीनियर पी पी कुजूर , वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेंद्र पॉल , वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) आर एन सिंह , वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय आदि रहे।

Related Articles

Back to top button