जनता दरबार में नगर पंचायत चेयरमैन ने सुनी समस्याएं 

सिंगाही खीरी। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को जनता दरबार लगाया गया। इसमें कस्बे के लोगों की समस्याओं को सुनते हुए निस्तारित किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद क़य्यूम व ईओ अवधेश मिश्रा की मौजूदगी में वार्ड से आए हुए लोगों ने ज़मीनी विवाद, आवास, सफ़ाई व अन्य समस्याओं को प्रस्तुत किया। मोहम्मद कय्यूम ने एक एक कर सभी लोगों से मुलाकात की। उनकी बात सुनी और उनके प्रार्थना पत्र लिए। उन्होंने सभी को समस्या निस्तारण का भरोसा देते हुए कहा कि उनके रहते किसी की को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने लोगों की समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर उसे कर्मचारियों की इस निर्देश के साथ हस्तगत किया कि समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और न्याययिक निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि जनता की समस्या के समाधान को नगर पंचायत प्रतिबद्ध है। इस दौरान सभासद समेत नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button