कब्ज की समस्या बढ़ती जा रही है, आइये जाने इसे जड़ से खत्म करने का घरेलु उपाए

आज के समय में अधिकतर लोग कब्ज जैसी समस्या से परेशान रहते हैं। इसकी वजह है लोगों की बिजी लाइफस्टाइल और खानपान। काम की जल्दी में अक्सर लोग घर में खाना बनाने की बजाय बाहर से खाना खाते हैं। वहीं लगातार कई घंटो तक एक ही जगह पर बैठकर काम करना। ये सभी कारण कब्ज जैसी समस्या का कारण बन सकते हैं। कई बार लोग इसको नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से आप कई दूसरे गंभीर रोगों की चपेट में भी आ सकते हैं।

इसलिए बेहतरी इसी मे हैं कि सही समय पर इसका इलाज कर लिया जाए। वैसे तो बाजार में इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए कई दवाइयां मिलती हैं, लेकिन इनसे से बीमारी जड़ से खत्म हो जाए ऐसा जरूरी नहीं होता है। इसलिए कई लोग घरेलू उपायों की तरफ आते हैं, जो इस समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद कर सकते हैं। चलिए जानते हैं एक खास चाय के बारे में जिसका खाली पेट सेवन आपकी इस समस्या से फौरन राहत दिला सकता है।

कब्ज के लिए मुलेठी
मुलेठी का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में काफी पुराने समय से किया जा रहा है। आर्युवेद में इसे एक औषधि के तौर पर जाना जाता है। मुलेठी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं और कब्ज से भी राहत दिलाते हैं। अगर आप मुलेठी से बनी चाय का सेवन रोजना करते हैं तो इससे आपको कब्ज से राहत मिल सकती है। तो आइए जानते हैं चाय बनाने और इसके सेवन करना का तरीका।

Related Articles

Back to top button