प्रधानाध्यापक ने छात्रा को पीटा, मां ने दी कोतवाली में तहरीर

हमीरपुर : सवाल हल न कर पाने से नाराज प्राइमरी के प्रधानाध्यापक ने छात्रा को जमकर मारा पीटा। छात्रा की हालत देख उसकी मां ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
राठ कोतवाली के बहगांव निवासी विमलेश पत्नी श्याम मिलान ने बताया कि उसकी उसकी पुत्री अन्नाया गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांचवीं की छात्रा है। शुक्रवार की सुबह उसकी पुत्री स्कूल गई थी। तभी स्कूल के हेडमास्टर ने उसकी पुत्री से गणित के सवाल पूछे। उसकी पुत्री ने एक सवाल सही बताया। बताया कि ऊसकी पुत्री ने हेडमास्टर को एक सवाल नहीं बताया। आरोप लगाया कि तभी हेडमास्टर ने उसकी पुत्री को छड़ी से बेहरमी से मारपीट कर दी। यह भी आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री को कमरे बंद करके रखे रहे और छुट्टी होने पर छोड़ा। जिससे उसकी पुत्री को हाथ पैर में गंभीर चोटें आईं है। इस संबंध में कोतवाल उमेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button