राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होंगे उप निरीक्षक उदय राम तिवारी, पहले भी पा चुके है कई पदक

बलिया। गणतंत्र दिवस पर जनपद के उप निरीक्षक उदय राम तिवारी को वर्ष 2024 में राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। जिससे जनपदीय पुलिस के साथ ही जिले का मान सम्मान बढ़ा है। आपको बता दें कि उदय राम तिवारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला के थाना जामो गांव पुरे सूबेदार मझगवां के रहने वाले है। यह 1983 बैच के है। इसके पहले वर्ष 2018 में दीर्घ कालीन सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक घोषित हुआ था। जिसे वर्ष 2019 में बड़ी परेड में शामिल होकर डीजी उतर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदान किया गया था।

इसके बाद वर्ष 2020 में भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा मेडल प्रदान किया गया जा चुका है। इसके साथ ही वर्ष 2020 में ही डीजी यूपी द्वारा सिल्वर मेडल तथा वर्ष 2022 में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा 15 अगस्त 2023 को सराहनीय सेवा के लिए भी सम्मानित किया जा चुका है। उदय राम तिवारी ने बताया कि पुलिस विभाग में रहते हुए जहाँ भी रहे नौकरी को तप समझकर किया। कहाकि नियम, संयम समयवद्ध और अनुशासित रहते हुए किया। उनका ज्यादा समय प्रशिक्षक के रूप में रहा। बताया कि 17 वर्ष सीतापुर, 15 वर्ष लखनऊ में रहे और सात साल जनपद मऊ में रहे। बलिया में 28 जून 2023 से तैनात है और 31जुलाई 2024 सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button