गणतंत्र दिवस की तैयारियों जोरों पर, तिरंगे पर्दे में सजा नजर आएगा परेड ग्राउंड

हमीरपुर : गणतंत्र दिवस को लेकर परेड ग्राउंड में तैयारियों का काम तेज हो गया है। इस वर्ष परेड ग्राउंड को तिरंगे पर्दे से सजाया जा रहा है। जो गणतंत्र दिवस पर आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके साथ ही इस वर्ष महिला टोली समेत कुल आठ टोलियां सलामी में हिस्सा लेंगी। जिनकी परेड सुबह शाम हो रही है।

प्रतिसार निरीक्षक अवधेश कुमार यादव ने जानकारी दी कि गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। परेड को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। पूरे परेड ग्राउंड में तिरंगा पर्दा लगाया जा रहा है। इसके साथ ही परेड में आकर्षक रंगोलियां भी सजाई जाएंगी। जो गणतंत्र दिवस पर आकर्षण का केंद्र रहेंगी। एसपी डा.दीक्षा शर्मा के द्वारा इस वर्ष परेड की सलामी ली जाएगी। गणतंत्र दिवस के मौके पर आठ टोलियां सलामी के लिए शामिल होगीं। जिसमें एक टोली महिलाओं की होगी। इसके साथ ही कुल 17 दस्ते सलामी देंगें। जिसमें साइबर सेल, डायल यूपी 112, डाग स्क्वायड, महिला सशक्तिकरण, दंगा नियंत्रण, फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ता समेत अन्य दस्ते शामिल होगें।

Related Articles

Back to top button