मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान हो चूका है शुरू…

मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान किया जा रहा है। राज्य के 8.52 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने सुबह 7:10 बजे मतदान किया। उन्होंने आइजोल उत्तर- दो विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

मिजोरम में त्रिकोणीय मुकाबला है। एक तरफ जहां मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता बरकरार रखने के लिए चुनाव लड़ रही है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा, कांग्रेस सत्ता बदलने के लिए मैदान में है।

आइजोल पूर्व-1 सीट पर सबकी निगाहें टिकी है क्योंकि इस सीट से निवर्तमान मुख्यमंत्री जोरमथांगा चुनाव लड़ रहे हैं। जोरमथांगा 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से जीते थे।

सुबह 9 बजे तक 12.80 प्रतिशत मतदान
चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि मिजोरम में सुबह 9 बजे तक 12.80 मतदान हुआ।

चुनाव में भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत करें: मिजोरम के राज्यपाल
मिजोरम के राज्यपाल राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने वोटिंग की। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, “मैं मिजोरम के सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे मतदान करें और चुनाव में भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत करें।

उन्होंने आगे कहा,मुझे लगता है कि मिजोरम में लोग अपने अधिकारों के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं।”

Related Articles

Back to top button