थाना मछरेहटा पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

हत्या की घटना का सफल अनावरण, आलाकत्ल सहित अभियुक्त गिरफ्तार

सीतापुर । पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र द्वारा थाना मछरेहटा क्षेत्रांतर्गत 20.नवम्बर 2023 को हुई हत्या की घटना में टीमों का गठन कर गहनतापूर्वक विस्तृत जांच/ प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर संलिप्तों की शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एन.पी. सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मिश्रित सुशील यादव के नेतृत्व में थाना मछरेहटा पुलिस टीम थाना मछरेहटा थानाध्यक्ष पूजा यादव का0 शोभित यादव

का0 सुखबीर सिंह द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत पृथ्वीपाल पुत्र गोकरन निवासी बेहड़ा थाना मछरेहटा सीतापुर की हत्या के सम्बन्ध में अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत मु0अ0सं0 349/23 धारा 302 भादवि में नामजद अभियुक्त सुन्दरलाल पुत्र रुन्ने लोध निवासी ग्राम कठेला थाना मछरेहटा सीतापुर हाल पता ग्राम बेहड़ा मजरा भदेभर थाना मछरेहटा जनपद सीतापुर को परसदा नहर पुलिया से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त सुन्दरलाल व मृतक पृथ्वीपाल एक ही गांव के पड़ोसी है, जिनके बीच नाली व बारीश के पानी के निकास के रास्ते को लेकर विवाद था। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा मृतक पृथ्वीपाल की उक्त विवाद को लेकर बाकां से प्रहार करके हत्या की घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद आलकत्ल (बांका) बरामद हुए है। अभियुक्त सुन्दरलाल उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। जनपद में अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध निरंतर एवम् प्रभावी कार्यवाही इसी प्रकार चलती रहेगी।

Related Articles

Back to top button