पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं व बालिकाओं को बताए गए उनके अधिकार…

हमीरपुर : सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-IV के क्रम में जनपद पुलिस टीम द्वारा, अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत जाकर बालिकाओं/महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच एवं बैड टच व उनके अधिकारों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। इसी दौरान डायल 112 का उपयोग करने के बारे में बताया गया। बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112/ 1090/ 102/108/1098 आदि से अवगत कराया गया। साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के सबन्ध में भी जानकारी दी गई। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं/ बालिकाओं हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर व महिलाओं/बालिकाओं से सम्बंधित योजनाओं के पैम्फलेट वितरित किये गए।

Related Articles

Back to top button