इस दिन होगी पीएम किसान सम्मान निधि किस्त जारी…

आजमगढ़। फूलपुर-पवई विधानसभा के सकतपुर स्थित बाबा बैजनाथ कॉलेज में शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 400 पार का मंत्र दिया।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप के पहुंचने पर भाजपा जनों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद पुलिस कर्मियों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मीडिया से वार्ता में कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर लालगंज लोकसभा के चुनाव प्रबंधन समिति और पांच विधान सभा के कोर समिति के साथ अलग-अलग बैठक की गई है। मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ने और चुनाव के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। किसानों को मजबूत बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 28 फरवरी को प्रधानमंत्री जी की ओर से 16 वीं किस्त देश भर के 11 करोड़ किसानों को लगभग 30 हजार करोड़ उनके खाते में भेजी जाएगी। इस मौके पर लालगंज अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अरुणकांत यादव, जिला उपाध्यक्ष हनुमन्त सिंह, मंडल अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष ऋषिकांत राय आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button