भगवान श्रीराम के दर्शन को जत्था पैदल हुआ रवाना

रामसनेहीघाट बाराबंकी। अयोध्या स्थित भगवान राम लला की मूर्ति के दर्शन करने के लिए रविवार को नगर पंचायत रामसनेहीघाट अंतर्गत सुमेरगंज कस्बे से दो दर्जन से भी अधिक राम भक्तों का जत्था अयोध्या दर्शन के लिए पैदल ही रवाना हुआ। इस जत्थे में गुलाब लाल कसौधन, सुशील कुमार, अमन कसौधन, गोविंद, आदर्श, अजय निषाद, जैनित्य जयसवाल, अमित कुमार, ननकू वर्मा, दुर्गेश जायसवाल, अनुज कुमार, अखिलेश, विवेक, विराट विश्वकर्मा, तीरथ,विश्वनाथ, अरविंद गुप्ता एवं मनोज सहित तमाम राम भक्त जय श्री राम का उद्घोष करते हुए अयोध्या की ओर कूच कर गए।

Related Articles

Back to top button