बहराइच सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता किया प्रदर्शन

बहराइच में रविवार को दर्जनों की संख्या में समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं व पधाधिकारी ने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। और लगातार लीक हो रही परीक्षाओं के विरोध में नयाबतहसीलदार सदर को ज्ञापन सौंपा उनका कहना है कि देश और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तभी से सभी परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। देश का नौजवान मेहनत करता है सपने देखता है लेकिन भाजपा सरकार के लूट के कारण नौजवानों छात्रों के भविष्य पर पानी फेरा जा रहा है। NTA की परीक्षा लीक हुई उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा लीक हुई NEET की परीक्षा में भी भारी धांधली है जिस देश व प्रदेश के छात्र नौजवान का भविष्य अधर में है पूरे देश में लूट भ्रष्टाचार चरम पर है कानून व्यवस्था पर लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं बची है। ऐसी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए ताकि देश में लोकतंत्र बहाल हो सके।

उन्होंने मांग की है किया है की NEET परीक्षा की CBI जांच हो और उसे रद्द किया जाए। पुलिस भर्ती परीक्षा जो लीक हुई है उसके सभी आवेदकों को भत्ता मुआवजा दिया जाए। पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री सहित सभी विभाग के जिम्मेदारों को जेल भेजा जाए। छात्रों नौजवानों के भविष्य खिलवाड़ बंद हो। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं पूरी हुई तो आगे और आंदोलन होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button