ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, सप्लाई करने वाले दो कर्मचार‍ियों के चिथड़े उड़े,एक की मौत

लखनऊ। बालागंज चौराहे के पास जेपीएस अस्पताल में आक्सीजन सिलेंडर सप्लाई के दौरान एक सिलेंडर गिरने से तेज धमाके के साथ फट गया। जिससे सिलेंडर सप्लाई करने गए चालक और सहयोगी के हाथ और पैर के चिथडे़ उड़ गए। सिलेंडर फटकर पास से गुजर रही कार पर जा गिरा।

जिससे कार क्षतिग्रस्ति हो गई। हालांकि कार सवार बाल-बाल बच गए। हादसे से जाम भी लग गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फरीदीपुर निवासी संजय के ऑक्सीजन प्लांट से गुरुवार दोपहर जेपीएस अस्पताल में सिलेंडर सप्लाई होनी थी। जिसको लेकर उनके कर्मचारी शोभित और आरिफ डाला लेकर गए थे।

अस्पताल के बाहर एक सिलेंडर उतारते वक्त गिर गया।जिससे धमका होने से दोनों कर्मचारियों के हाथ और पैर के चीथड़े उड़ गए। घायलों के हाथ और पैर दूर जा गिरे। राहगीरों ने खून से लथपथ दोनों को देख पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि घायलों का इलाज के लिए भेजा गया। घटना के विषय में जानकारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button