टूटा गर्मी का पुराना रिकॉर्ड, कूलर-एसी भी हुए फेल

झारखंड में मई में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है. प्रदेश के डाल्टनगंज में मंगलवार (29 मई) को रिकॉर्ड 47.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

यह पलामू जिले में बीते कई दशकों में गर्मी का रिकॉर्ड स्तर है.
इस संबंध मौसम विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि डाल्टनगंज में पिछले 10 सालों में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. इससे पहले पलामू में 6 मई 1978 को अब तक सबसे अधिक उच्चतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. पलामू सुबह से गर्मी के तेवर देखने को मिलता है. दोपहर होने तक भीषण गर्मी की वजह से सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है.

तीन जिलों में हीटवेव का लेकर ऑरेंज अलर्ट
इस समय झारखंड के दो जिलों पलामू और गढ़वा में भीषण गर्मी की मार जारी है. हालांकि, कोल्हान और संथाल परगना क्षेत्र में गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली हुई है, लेकिन प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भीषण गर्मी की प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर 29 और 30 मई को प्रदेश के पलामू, गढ़वा और चतरा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

यहां रहेगा यलो अलर्ट
इसी तरह मौसम विभाग ने झारखंड के वेस्टर्न, साउथ और सेंट्रल पार्ट में भीषण गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. पलामू से सटे गढ़वा में गर्मी उफान पर है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बीते मंगलवार (28 मई) को गढ़वा में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

संथाल और कोल्हान में दिखा रेमल का असर
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी ने बताया कि झारखंड में अगले दो दिनों तक तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के इजाफा होने के आसार हैं. इस दौरान 31 मई तक लू चलने के भी आसार हैं. उन्होंने बताया कि रेमल चक्रवात की वजह से प्रदेश के अन्य जगहों की तुलना में संथाल परगना और कोल्हान ने तापमान सामान्य रहा है.

अन्य जिलों में कैसी है गर्मी?
झारखंड के लोहरदगा में भीषण गर्मी से लोग परेशान नजर आए. मंगलवार को लोहरदगा और चतरा में 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसी तरह वेस्ट सिंहभूम 43.3 डिग्री सेल्सियस, गुमला में 43.3 डिग्री, रामगढ़ में 43 डिग्री और हज़ारीबाग में 42.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

इस दौरान राजधानी रांची में भी चिलचिलती गर्मी का असर देखा गया. कल यानी मंगलवार को राजाधानी राची पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य तापमान से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का सितम जारी रहने के आसार हैं. हालांकि इस दौरान कुछ जगहों पर रेमल चक्रवात का भी असर देखा जा सकता है.

Related Articles

Back to top button